बिशेष कार्यबल द्वारा मारा गया असद और गुलाम
उत्तर प्रदेश:
उमेश पाल हत्याकांड के फरार आरोपी और उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके सहयोगी गुलाम को उत्तर प्रदेश की बिशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने झाँसी में मार गिराया है।
खबर लिखे जाने तक मीडिया सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अतिक और गुलाम पुलिस की बिशेष कार्यबल द्वारा रोके जाने और आत्मसमर्पण की बात कहने पर अतिक पुलिस पर ही गोली दागने लगा। बताया जा रहा है कि उसके पास कोई बिदेशी पिस्तौल थी।
बेटे के मारेजाने की खबर सुनते ही अतीक अहमद टूट सा गया है।और यह भी खबरें आ रही है कि अतीक अहमद कोर्टरूम में बेहोस हो गया था।
इस मुठभेड़ के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मक़सूद दोनों प्रयागराज के उमेशपाल हत्याकांड में वांटेड़ थे। इन दोनों आरोपियों पर पांच - पांच लाख का ईनाम था।झांसी में हुए इस मुठभेड़ का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु और विमल कर रहे थे। उत्तर प्रदेश की बिशेष कार्यबल अब गुड्डू बमबाज की घेराबंदी कर उसे गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही है।





