स्थानीय युवको ने किया राजमार्ग का मरम्मत

स्थानीय युवको ने किया राजमार्ग का मरम्मत

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

अंगुल जिला के तालचेर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 के गोदीबांध के पास राधारमणपुर नर्सरी सन्नाकत बंगारू से पोल रोड की खराब स्थिति के कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।  इसे देखते हुए स्थानीय युवा सुधीर पाढ़ी, बिमल बेहरा, प्रणब प्रकाश प्रधान और सुबास मगर ने राजमार्ग पर बने गड्ढों की मरम्मत की।  हालांकि, विभागीय अधिकारियों से उस स्थान पर सड़क की खराब हालत की शिकायत काफी समय से की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  परिणामस्वरूप, स्थानीय युवाओं ने सड़क की मरम्मत करने का निर्णय लिया।  युवाओं द्वारा की गई इस काम की काफी सराहना हुई है।