सुविधाओं से वंचित जनता का विरोध प्रदर्शन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
मूलभूत सुविधाओं से वंचित रेमुआं वार्डवासियों ने किया आंदोलन निकाला जुलूस।
तालचेर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 12 रेमुआं बस्ती के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही तालचेर नगर निगम के विरोध में वार्ड वासियों ने एक शोभायात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
लोगो की शिकायत है कि वहां कई वर्षों से रह रहे परिवारो को स्थायी नहीं किया जा रहा है,इनकी मांग है कि सरकार की योजना के अनुसार उन्हें पट्टे दिए जाएं ।
इस वार्ड के पुरुष और महिलाएं एक विशाल जुलूस के रूप में गाँव से निकले और स्थानीय गलियों से होते हुए नगरनिगम कार्यालय पहुँचे और कार्यकारी अधिकारी को माँग पत्र भेंट किया।
बताते चले कि नगर निगम के चुनाव में वार्डवासियों ने अच्छी सेवा पाने की उम्मीद में शासक दल बीजद के उम्मीदवार को भारी मात्रा में वोट देकर बिजयी बनाई थी , लेकिन करीब एक साल बीत गया वार्ड में कोई विकास मूलक कार्य नही दिख रहा है।
विभिन्न समस्याओं से घिरे इस वार्ड में जनता की शिकायत है कि वार्ड की सफाई नालों को भरना, सड़कों पर से कूड़ा हटाना , मच्छर ना हो इसके लिए नालियों मे तेल डालना, नई नालियों और सड़कों का निर्माण जैसे कोई कार्य नहीं हुए है।
इसलिए वार्ड संख्या 12 के पार्षद संजीव गडनायक के नेतृत्व में युवा बीजद नेता सुलेख सेठी शामिल हुए और नगर निगम की उपेक्षा का कड़ा विरोध किया । उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भूमिहीनों को भूमि योजना में शामिल कर पट्टे नही दिये गये तो आगामी दिनों में स्थिति गंभीर होगी।





