सीसीडब्लु बंडामुंडा़ तीन गोल दाग कर बनी बिजेता
रेलनगरी बंडामुंडा़ के सेरसा स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच का अंतिम मैच कुल आठ टीमो के बीच खेला गया जिसमें "सी एण्ड डब्लू"बंडा़मुंडा़ और सीसीडब्लू बंडा़मुंडा़ के बीच खेला गया जिसमें सीसीडब्लू बंडामुंडा़ की टीम अपने प्रतिद्वंदी टीम को तीन गोल दाग कर बिजयी हुई।
बिजेता टीम की ओर से जर्सी नंबर 7 के समर कुमार 16वें मिनट में पहला गोल दागा, जर्सी नंबर 11 के वाई सूरज 34 वे मिनट में और 40 वे मिनट में दूसरा और तीसरा गोल दाग कर टीम को बिजयी कर दिया।
बिजेता एवं उपबिजेता टीम को अतिथियो द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। वही मैन आफ द मैच का पुरस्कार वाई सूरज को और बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार अरूण कर्माकर को दिया गया।
मैच के समापन दिवस के मुख्य अतिथि डा.के मुर्मु (एसीएमएस.बंडामुंडा़), सम्मानित अतिथियो में दिनेश वर्मा (बरिष्ठ डीई/टीआरएस/बंडामुंडा़),पंचानन बेहरा, बरिष्ठ डिंएमई/बंडा़मुंडा़ थे।
अतिथियो ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ उनका मनोबल बढा़या और आनेवाले दिनों में बंडा़मुंडा़ में खेल का उज्जवल भविष्य की कामना की।
अंत में पंचानन बेहरा ने सभी खिलाड़ीयो,अतिथियो,मीडिया कर्मियों का धन्यवाद अर्पण कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।





