राजगांगपुर वासियो को मिली राहत बंद नही होगी फाटक
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर की गई जनसुनवाई में अनेक समस्याये सामने आ रही है। राजगांगपुर में पिछले चार वर्षों से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रह है,पर राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण नहीं कर पा रही है।जिससे राजगांगपुर निवासियो को रेलवे फाटक की वजह से मिलने वाली जाम से निजात नहीं मिल पा रही है।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में रेलवे की ओर से विगत चार वर्षों से एक ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है जो अबतक पूरा नही हुआ। इस अधूरे ओवरब्रिज के मुद्दे को लेकर राजगांगपुर में आज एक राज्य स्तरीय जनसुनवाई रखी गई थी जो अभी भी अधर में लटकी है। जिसको लेकर आज स्थानीय लोगो के बीच बीजू पटनायक कल्याण मंडप मे जनसुनवाई की गई। इस जनसुनवाई में स्थानीय विधायक डॉक्टर सीएस राजन एक्का, राजगांगपुर नगर पालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी विनोद चंद्र पंडा, स्थानीय तहसीलदार एवं रेलवे के कनिया अभियंता और स्थानीय निवासीयो की उपस्थिति में बीजू पटनायक कल्याण मंडप में रखी गई थी। जिसमें स्थानीय लोगों को इस विषय पर कहने की पूर्ण आजादी थी। सभी लोगों के बातों के दरम्यान प्रशासन की ओर से इस ओवरब्रिज को लेकर बात रखी गई। स्थानीय जनता के द्वारा कही गई बातों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया कि अब से रेलवे फाटक को बंद नही किया जाएगा।





