पेंशन बहाली एवं अन्य मागों को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का विरोध प्रदर्शन
प्रेस विज्ञप्ति
विषाखापट्टनम..सैंट्रल पैरामलिट्री एक्स सर्विस-मैंन वेलफेयर एसोसिएशन विशाखापटनम के बैनर तले सैंकड़ों पैरामिलिट्री परिवारों द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
कानफैडरेसन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैंकड़ों पूर्व अर्धसैनिकों द्वारा विशाखापटनम पुस्तकालय में एकत्रित होकर 13 दिशंबर 2001 के दिन संसद हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पूर्व अर्धसैनिकों के द्वारा देश की चाक चौबंद चौकसी करने वाले जवानों ने लोकतंत्र के मंदिर संसद को आतंकी हमले से बचाया था। बावजूद इसके की जवानों को बहादुरी के लिए इनाम देने के बदले तत्कालीन केंद्र सरकार ने पैरामिलिट्री जवानों की पुरानी पैंशन को ही बंद करने का आश्चर्यजनक निर्णय ले लिया।
इस मौके पर कॉनफैडरेसन अध्यक्ष पूर्व ए.डी.जी. एच.आर सिंह के द्वारा विधवाओं व वीर नारियों को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया।
विशाखापटनम लाइब्रेरी से जिला कलेक्टर कार्यालय तक सैकड़ों पूर्व अर्धसैनिकों द्वारा शांति पुर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें,वन रैंक वन पेंशन, पुरानी पैंशन बहाली,जिला स्तर पर सीजीएचएस डिस्पेंसरियां खोलने, जिला स्तर पर हरियाणा की तर्ज पर आंध्रप्रदेश राज्य में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन, मध्य प्रदेश की तर्ज पर पुलिस हेल्प डेस्क की स्थापना, अर्ध सेना झंडा दिवस कोष की स्थापना, सीआईएसएफ कर्मियों के लिए सीएलएमएस सुविधा उपलब्ध कराने, एक्स मैन व शहीद का दर्जा देने की मांग की गई।
जिला कलेक्टर के.एस. विश्वनाथन को महासचिव रणबीर सिंह के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर, टीम आंध्रप्रदेश ने मुख्यमंत्री के नाम उन्हे लिखित ज्ञापन दिया।
इस विरोध प्रदर्शन में जयेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष, रणबीर सिंह महासचिव, बलबीर सिंह कार्डिनेटर हरियाणा, आर श्रीनिवास राव प्रेसिडेंट, सीएएसएन बाबू, वी हरिनाथ स्टेटस कार्डिनेटर, एच हरीबाबू, जीएसबी सुब्रमण्यम सेक्रेटरी, वाई श्रीनिवास, एसओ भास्कर, एवीएसएन वर्मा, ए हरीप्रसाद प्रतिनिधि मंडल आदी मुख्य रूप से शामिल हुए।





