शहर की समस्याओं को लेकर नगरनिगम उपायुक्त को शौपा ज्ञापन

शहर की समस्याओं को लेकर नगरनिगम उपायुक्त को शौपा ज्ञापन

राष्ट्रीय जन जागरण सेवा संघ की ओर से राउरकेला महानगर निगम की उपायुक्त पल्लवी नायक से भेंट कर वेदव्यास में शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खोलने की मांग को लेकर एक विज्ञप्ति पत्र शौपा गया। साथ ही राउरकेला के मेन रोड की मरम्मत के लिए एक भी एक पत्र दिया गया, कि दुर्गा पूजा, रावण दहन,काली पूजा, छठ पूजा,आने वाला है और मेन रोड में बहुत जगह गड्ढ़े हो गए है,  वहीं बण्डामुण्डा की सड़क भी टूट फूट कर जाली नुमा हो गई है उसे भी मरम्मत किया जाए। 

राष्ट्रीय जन जागरण सेवा संघ के संस्थापक सदस्य शिव सागर राणा के नेतृत्व में प्रधान सचिव ओपी सिंह, कोषाध्यक्ष सचिदानंद शर्मा,राघो शर्मा, सतीश सिंह, चंदन यादव,पवन कुंदा उपस्थित थे। इसकी एक काफी राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक को भी दी गई है।