खान सुरक्षा उत्सव में असुरक्षित इंतजाम
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के दक्षिण वलंडा़ स्थित जगन्नाथ कलाकेंद्र में आयोजित उत्सव में खान सुरक्षा को लेकर उच्च प्रदर्शन करने वाले सेक्टरो को पुरष्कृत किया जाना था।
इस कार्यक्रम में संबंलपुर कोयला खान मुख्य कार्यालय से उच्च पदाधिकारी एवं डीजीएमएस समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उत्सव का शुभारंभ के लिए अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलित करते समय किसी कारणवश दीप से आग की लपटे धू धू कर उठने लगी यह देख उपस्थित अतिथिगण आश्चर्य चकित हो गए।
परिस्थिति यहाँ तक पहुंच गई कि आगपर काबू पाने के लिए अग्निशमक गैस का उपयोग करना पड़ा।
इस घटना ने खान सुरक्षा उपायो की पोल खोल दी, यहाँ प्रश्न उठता है कि खान सुरक्षा उत्सव ही असुरक्षित है तो खाने कितनी सुरक्षित होगी।





