रामनवमी के लिए देवताओं को दिया गया निमंत्रण
ओडिशा के बडगांव में रामनवमी के अवसर पर देवताओं को निमंत्रण देने का रिवाज़ सदियों से चलता आया है
गंगाधर शा ( संवाददाता )
बडगाँव - कल से चैत नवरात्र आरम्भ हो रहा है। नवमी के दिन रामनवमी का उत्सव पालन होना है। सुन्दरगढ़ जिला के बड़गाँव में रामनवमी उत्सव पालन सदियों से होता आया है ! इस वर्ष भी रामनवमी का उत्सव मनाया जाएगा पर इस वर्ष कोविड-19 का प्रकोप की वजह से इस पर्व को प्रशासनिक निर्देशानुसार मनाया जाएगा। रामनवमी का उत्सव पालन से पहले ग्राम व ग्राम के आसपास के देवी देवताओं को निमंत्रण दिया जा रहा है !देवी देवताओं को निमंत्रण देने की प्रथा सदियों से चली आ रही है जिसे इस वर्ष भी कोविड-19 के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशो का पालन करते हुए पूरा किया गया।
बडगांव रामलीला कमिटी के सभापति ने बताया कि देवताओं को निमंत्रण देने कि प्रथा बडगांव में सैकड़ो वर्षों से चली आ रही है |इसे देव निमंत्रण कहा जाता है |ओडिशा राज्य में यह एक किवदंती है ,प्रभु श्री राम के जन्म उत्सव को पालन करने से पहले गाँव और आस-पास के सभी देवी-देवताओं को पुरे बिधि बिधान से निमंत्रण दिया जाता है | यह उत्सव इस वर्ष २१ अप्रैल से शुरु हो रहा है ,इस उत्सव में भगवान राम के जन्म दिवस से लेकर उनके राज्याभिषेक तक सात भागों में पालन किया जायेगा | जिसे रामायण पाठ के साथ साथ नाट्य के माध्यम से भी प्रदर्शित किया जाता है |
इस वर्ष कोरोना कि वजह से रामलीला कमिटी द्वारा जनता से भी अपील कि गई है कि मंदिर परिसर में ज्यादा भीड़ ना करे | और जो भी भक्त उत्सव में भाग लेंगे उन्हें शारीरिक दूरता का पालन करना ,मास्क का प्रयोग करना और अपने पुरे शारीर को सेनीटाईज करना आदि नियमों का पालन करना आवश्यक होगा |





