नुआगांव में प्रखण्ड स्तरीय भीम भोई भिन्नक्षम शिविर का आयोजन

आज शुक्रवार के दिन नुआगांव प्रखण्ड कार्यालय परिसर में,प्रखण्ड स्तरीय भीम भोई भिन्नक्षम शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में नुआगांव प्रखण्ड अंतर्गत आनेवाले सभी ग्राम पंचायतों से आये दिव्यांगों ने अपना पंजिकरण करवाया। शिविर में उपस्थित डाक्टरों द्वारा दिव्यांगों की जांच कर उनके दिव्यांग होने का अनुपात तय किया गया, जिसके अनुसार सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए दी जाने‌ वाली सहायता तय की जाएगी। और साथ ही दिव्यांगों के लिए आरक्षित नौकरी में इनको प्राथमिकता दी जाएगी। 
इस शिविर में शारीरिक विकलांगता, मानसिक विकलांगता, दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, मूक वाधिर, इत्यादि दिव्यांगों को शामिल किया गया था। 
इस शिविर का शुभारंभ प्रखण्ड विकास अधिकारी ज्योति प्रकाश दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी पंचायतों के सरपंच, स्वास्थ्य कर्मी, आंगन वाडी कर्मचारी, उपस्थित रहकर दिव्यांगों को पंजिकरण और जांच में सहायता की और सभी ने दिव्यांगों को एक सार्थक जीवन जीने के लिए उत्साहित किया।