अब ओडिशा में बनेगी चीप- प्रधानमंत्री मोदी

अब ओडिशा में बनेगी चीप- प्रधानमंत्री मोदी

आज झारसुगुडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि-

डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव के समय उड़ीसा के आप लोगों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया था। ये संकल्प था विकसित उड़ीसा। और आज हम देख रहे हैं उड़ीसा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ने लगा है। आज फिर एक बार उड़ीसा के विकास के लिए, देश के विकास के लिए, हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्टस का काम शुरू हुआ है। आज से बीएसएनएल का नया अवतार भी सामने आया है। BSNL की स्वदेशी 4G सर्विसेस लॉन्च हुई हैं। देश के अनेक राज्यों में IIT के विस्तार का काम भी आज से शुरु हो रहा है। इसके अलावा, ओडिशा में शिक्षा, कौशल, और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण भी हुआ है। थोड़ी देर पहले ही बरहमपुर से सूरत के लिए आधुनिक अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है। और आप भी जानते हैं कि सूरत के साथ आपका जुड़ना कितना महत्वपूर्ण है, इस क्षेत्र का कोई गांव ऐसा नहीं होगा, कि जहां के लोग सूरत में न रहते हों, और कुछ लोग कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में जितनी उड़िया लोग हैं, उसके बाद सबसे ज्यादा उड़िया लोग गुजरात में रहते हैं, सूरत में रहते हैं। आज उनके लिए ये सीधी रेल सेवा शुरू हुई है। विकास के इन सारे कार्यों के लिए मैं आप सभी लोगों को, ओडिशा वासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। और आज सूरत में हमारे रेल मंत्री भी इसी कार्यक्रम में उपस्थित हैं वहां, सभी उड़िया बंधू वहां इकट्ठे हुए हैं।

 आगे उन्होंने कहा-

भाजपा सरकार, गरीब की सेवा करने वाली, गरीब को सशक्त करने वाली सरकार है। हमारा बहुत जोर गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को, आदिवासियों को मूल सुविधाएं पहुंचाने पर है। आज इस कार्यक्रम में भी हम इसके साक्षी बन रहे हैं। मुझे अभी यहां अंत्योदय गृह योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपने का अवसर मिला। जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है, तो वर्तमान ही नहीं, भावी पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है। हमारी सरकार अभी तक देश में चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर दे चुकी है। ओडिशा में भी हजारों घर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री मोहन जी और उनकी टीम प्रशंसनीय कार्य कर रही है। आज भी करीब पचास हज़ार परिवारों को नए घरों की स्वीकृति मिली है। पीएम जनमन योजना के तहत भी ओडिशा में आदिवासी परिवारों के लिए 40 हजार से अधिक घर स्वीकृत किए गए हैं। यानी आदिवासियों में भी जो अति पिछड़े हैं, उनका एक बहुत बड़ा सपना आज पूरा होने जा रहा है। मैं अपने सभी लाभार्थी भाई-बहनों को अपनी मंगलकामनाएं देता हूं। 

 साथियों,

ओडिशा के सामर्थ्य पर, ओडिशा के लोगों की प्रतिभा पर, मुझे हमेशा से बहुत विश्वास रहा है। प्रकृति ने ओडिशा को बहुत कुछ दिया है। ओडिशा ने बहुत दशक गरीबी के देख लिए, लेकिन अब ये दशक ओडिशा के आप लोगों को समृद्धि की तरफ ले जाने वाला दशक है। ये दशक ओडिशा के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। और इसके लिए हमारी सरकार बड़े-बड़े प्रोजेक्ट ओडिशा में ला रही है। केंद्र सरकार ने हाल में ही ओडिशा के लिए दो सेमीकंडक्टर यूनिट की मंजूरी दी है। पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि सेमीकंडक्टर जैसी आज की दुनिया की लेटेस्ट टेक्नॉलोजी वाली इंडस्ट्री कभी असम में लग सकती है, कभी ओडिशा में लग सकती है, लेकिन यहां के नौजवानों का सामर्थ्य है कि आज ऐसी ऐसी इंडस्ट्री आपके यहां आ रही है। चिप बनाने के लिए, ओडिशा में सेमीकंडक्टर पार्क भी बनने जा रहा है। वो दिन दूर नहीं जब, छोटी सी चिप, जो आपके फोन, टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर, गाड़ी, ऐसी अनेक चीजों में अब चिप के बिना उस कोई भी instrument वहां जान ही नहीं रहती, जान चली जाती है, सारी जान उन चिप में ही होती है, और वो छोटी सी चिप जो इन सारे डिवायसिस में उपयोग होती है, वो अब हमारे ओडिशा में बनेगी। जरा जोर से बोलिए– जय जगन्नाथ।