अस्पताल से 7 स्टेबलाइजर चोरी
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर उपखंड में स्थित मंडपाल राजकीय अस्पताल के प्रसूति विभाग से रात के वक्त एक साथ सात स्टेबलाइजर चोरी हो जाने से संदेहास्पदभ स्थिति उत्पन्न हो गयी है। नतीजतन,यह देखा गया है कि मरीज और कार्यरत चिकित्सको को कई तरह से असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सा दल परेशान हो गए है, क्योंकि वातानुकूलित प्रणाली (एसी) स्टेबलाइजर के बिना नहीं चल सकता। बताया जाता है कि औद्योगिक नगरी तलचेर इलाके में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस थक बढ़ गई है, और एसी के काम नहीं करने से इस विभाग के मरीजो और चिकित्सा दल के कार्य जीवन अस्त-व्यस्त कर रहा है। यह एक बड़ा प्रश्न है कि अस्पताल की आंतरिक व्यवस्था कड़ी सुरक्षा में रहते हुए एक साथ 7 स्टेबलाइजर की चोरी हो जाने की घटना से लोगों के मन में अस्पताल के सुरक्षा के प्रति संदेह उत्पन्न कर रहा है।
इस संबंध में अस्पताल के उपखंड़ चिकित्सा अधिकारी डॉ.कर्णराम महतो से संपर्क करने पर उन्होंने स्टेबलाइजर चोरी होने की घटना को सच बताया और थाने में शिकायत दर्ज करायी। हालांकि तालचेर अस्पताल थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है, लेकिन पुलिस को चोरी का कोई सुराग नहीं मिला है। सुरक्षा और मरीजो की सुविधा के लिए, कई वर्षों से उक्त अस्पताल के सामने एक पुलिस चौकी और एटीएम खोलने की मांग की जा रही है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।





