एक ही घर में बारंबार घटनाएं होने से डर के साय में रह रहा है परिवार
एक ही घर में बारंबार घटनाएं होने से डर के साय में रह रहा है परिवार। यह घटना है नुआगांव प्रखंड़ के खुटगांव पंचायत अंतर्गत आनेवाले कारकाटा ग्राम की, जहाँ मुंडारी बस्ती में रहने वाले शरत टूटी का परिवार इन दिनों काफी डरा हुआ है।
डर का कारण यह है कि उनके साथ एक के बाद एक घटना घटित हो रहा है परिवार वालो का कहना है कि यह सारी घटनाएं केवल उन्हें परेशान करने के लिए किया जा रहा है। पहले उनके घर से बकरी की चोरी हुई फिर मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई, और अब कुछ दिनों पहले उनके ट्रैक्टर में आग लगा दी गई। समय रहते पडोसीयो और परिवार के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया,फिरभी ट्रैक्टर के पहिए जल गए,इन पहियों के नीचे बोरे रखकर उसमें आग लगाई गई थी।
इस मामले में शरत टूटी ने बिसरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। श्री टूटी द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 02/10/2022 को रात के 11.00बजे ट्रैक्टर में आग लगा दी गई थी, ट्रैक्टर के पहियो से निकलने वाली हवा की आवाज और पहिए जलने की गंध मिलने पर घर से बाहर आकर देखा तो ट्रैक्टर में आग लगा पाया। पडोसीयो की मदद से आग बुझाई गई।शरत टूटी ने प्राथमिकी में आगे लिखा है कि जब वह ट्रैक्टर के पास गए तो ट्रेक्टर पर केरोसीन छिड़का हुआ पाया,ट्रैक्टर के पहियों के नीचे जूट की बोरी रखी गई थी और आग लगाने के लिए एक डंडे़ में कपडा़ लपेट कर उससे आग लगाई गई थी।मौके पर एक टी शर्ट (गंजी) बरामद हुई थी जिसे पुलिस को दिया गया है,यह गंजी गांव के पुकलू दास (पिता-धनंजय दास) का है ,ऐसा प्राथमिकी में दर्ज किया गया है।

इस मामले को लेकर बिसरा थाने में 03/10/2022 के दिन 01.30 बजे पीएस केश नंबर 141/22 में भारतीय दंड़ संहिता की धारा 427,435 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शरत टूटी ने आपबीती बताते हुए स्थानीय सरपंच को 08/10/2022 को उनके साथ घटित हुई सारी घटनाओ की लिखित जानकारी देते हुए उनसे मदद व सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होने सरपंच को लिखे पत्र में उनके घर से हुई बकरी की चोरी मोटरसाइकिल संख्या (ओडी़ 14जेड़ 9971) की चोरी,एवं ट्रैक्टर संख्या (ओडी 14 एक्स 5922) में की गईआगजनी की घटना का जिक्र किया है।





