हिंदू महिलाओं का पैतृक संपत्ति पर अधिकारों को लेकर चर्चा
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
हिंदू महिलाओं का संपत्ति पर अधिकारों को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
तालचेर वकील संघ ने मधुबाबू सम्मेलन कक्ष में अध्यक्ष सतीश कुमार साहू की अध्यक्षता में हिंदू महिलाओं के संपत्ति पर अधिकारों को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में अपर जिला एवं दौरा जज तालचेर कोर्ट के रवींद्र कुमार दास मुख्य अतिथि थे जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता देवी प्रसाद रथ, अरुण शंकर मिश्रा, यदुमणि साहू, हरेकृष्ण पान, कुमुद रंजन मिश्रा,उ पृथ्वी कुमार साहू, बौरीबंधु बेज मुख्य अतिथि थे। इस बैठक का आयोजन हिंदू परिवारों में पैतृक संपत्ति पर महिलाओं के जन्मसिद्ध अधिकारो पर जोर देना है।
हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 में संशोधन के बाद हिंदू संशोधन अधिनियम, 2005 बनाया गया। हिंदू महिलाएं सहदायिक के रूप में बेटों के समान संपत्ति के अधिकार की हकदार थीं। परिणामस्वरूप, हिंदुओं के संपत्ति अधिकारों की जटिलता काफी हद तक कम हो गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने यह राय व्यक्त की कि संपत्ति के अधिकारों पर हिंदू बेटे और बेटियों को समाज से लाभ का अधिकार है। इस कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के तमाम वकील मौजूद थे।





