वाहन जांच के दौरान दो लाख से अधिक जुर्माना वसुला गया
राजेश लोहार (स्ट्रींगर)
जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। गालूडीह और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के आसपास संचालित इस अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक श्री सूरज हेंब्रम ने किया। जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और वाहनों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म की सघन जांच की गई।
अभियान के तहत 100 से अधिक वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। स्कूली वैन और बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर भी सख्त कार्रवाई की गई।
मोटरवाहन निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी से दुर्घटनाएं बढ़ती हैं। प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सड़कों को सुरक्षित बनाना है। यह जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।





