बाल सहायता केंद्र को सुचारु रूप से चलाने की मांग
छात्र संगठन ने उपायुक्त को लिखा पत्र
मनोहरपुर में जिला प्रशासन के प्रयास से बाल संरक्षण मुद्दों में बेहतर कार्य करने के उद्देश्य से संचालित बाल सहायता केन्द्र को सुचारू रूप से चलाने की मांग उठने का मामला सामने आया है।
ज्ञात हो कि मनोहरपुर के बाल सहायता केंद्र कार्यालय में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के बच्चों हेतु कैरियर काउंसलिंग विकसित करने हेतु झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के प्रभारी गोवर्धन ठाकुर ने उपायुक्त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सारंडा क्षेत्र में निवास करने वाले बहुयात में बच्चें स्कूलों एवं कॉलेजों से परीक्षा पास होने के उपरांत नौकरी की तलाश में लग जाते हैउनका करियर काउंसलिंग स्कूलों में शिक्षा के साथ ही चलते रहना चाहिए ताकि परीक्षा पास हो जाने के बाद आगे की तैयारी कर सकें जिससे उनका पलायन अन्य राज्यों में ना हो। इस प्रकार का कैरियर काउंसलिंग स्कूलों में नहीं होता है, चूंकि यह हमारा पहला प्रखण्ड है कि कुछ समयों से यहां बच्चों के अधिकारों के बीच बेहतर रोजगार हेतु कैरियर काउंसलिंग के बारे में बाल संरक्षण सहायता केन्द्र में पदस्थापित कर्मी द्वारा मनोहरपुर स्थित आइटीआई के बच्चों की बीच दी गयी है, परन्तु इस प्रकार का कल्पना सिधान्त वर्तमान परिदृश्य में झारखण्ड के किसी भी जिले में नही कराया गया है।





