झारखंड राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार

झारखंड राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार

झारखंड में चंपई सोरेन (Champai Soren) की सरकार ने आखिरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार कर ही दिया। इसमें तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है। कैबिनेट में बसंत सोरेन (Basan Soren), बैद्यनाथ राम (Baidyanath Ram) तथा दीपक बिरुआ (Deepak Birua) को जगह दी गई है। इनके नाम भी राजभवन को भेज दिए गए हैं।12वें मंत्री होंगे बैद्यनाथ राम। 

चंपई की कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से मंत्रियों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।झामुमो कोटे से मिथिलेश ठाकुर,बेबी देवी, हफीजुल हसन तथा कांग्रेस कोटे से रामेश्वर उरांव,बन्ना गुप्ता (Banna Gupta)तथा बादल मंत्री बनेंगे।

इस बार मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 12 मंत्री होंगे, जबकि पहले 11 ही होते थे। बैद्यनाथ राम 12वें मंत्री होंगे। बैद्यनाथ राम भाजपा की सरकार में भी रह चुके हैं मंत्री, जबकि जोबा मांझी (Joba Manjhi) की जगह दीपक बिरुआ को दी गई है।

राज्‍यपाल दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ 

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (C P Radhakrishnan) राजभवन के बिरसा मंडप में अपराह्न चार बजे आयोजित होने वाले समारोह में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इनमें से कांग्रेस के आलमगीर आलम (Alamgir Alam) तथा राजद के सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ पहले ही ले चुके हैं।