राउरकेला दौरे पर आए मंत्री का विरोध
राउरकेला के भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज राउरकेला के दौरे पर आए खेल व आईटी मंत्री तुषार बेहरा का विरोध किया। मंत्री तुषार बेहरा के दौरे के विरोध में भाजयुमो की टीम ने सड़क जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उसे रोक दिया। मंत्री दिब्या शंकर पर मिस ममीता मेहर की हत्या के मामले में शामिल होने का आरोप है, फिर भी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया और न ही पार्टी ने उन्हें उनके पद से बर्खास्त किया।
भाजयुमो की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजयुमो की टीम मिस ममीता मेहर को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। भविष्य में भी भाजयुमो की टीम बीजद मंत्रियों के दौरे का विरोध करेगी।
यह विरोध प्रदर्शन भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकुश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, इसमें शामिल युवा नेताओं में सूर्यकांत मोहंती, सुशांत बिस्वाल, जगपाल थंवर, सोनू सिंह, आसू कुरैशी, तापस परिदा, चिन्मय स्वैन, अविनाश जेना, सोनू कंसारी, सिद्धार्थ पांडा, गौतम शामिल हैं।





