मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर के बीजू पटनायक कल्याण मंडप में
आगामी 17 जुलाई को होने वाले मोहर्रम पर्व एवं जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से स्थानीय बीजू पटनायक कल्याण मंडप में जिला आरक्षी अधीक्षक प्रत्यूस दिबाकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।
इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक आंदोलन जैसे धार्मिक क्षति पहुंचाने वाली आपत्तिजनक बातें पोस्ट न करें। तथा इस शहर में सभी समुदाय के लोगों के बीच किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिलना-जुलना सामान्य बात है, लेकिन हम सभी समुदायों के त्योहार को एक साथ मना रहे हैं और इस त्योहार को एक साथ मनाने का अनुरोध किया। आयोजित शांति समिति की बैठक में, उप जिलापाल दशरथी सराबू, राजगांगपुर विधायक डॉ. सीएस राजन एक्का, डीआईवी डीएसपी ओम्रिता मोहंती, राजगांगपुर नगर आयुक्त एमडी इरफान, भाजपा नगर अध्यक्ष राजन शोनी, मुस्लिम पंचायत अध्यक्ष मो अकुफ, मो आरिफ, जफर मोबिन अहमद, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए और इस त्योहार को शांति और व्यवस्था के साथ मनाने की अपील की। इस शांति समिति का संचालन थाना प्रभारी मनरंजन प्रधान ने किया और बैठक को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।





