खुर्दा मंडल चालकों का आठ दिवसीय धरना
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
अखिल भारतीय रेल चालक संघ के आह्वान पर ओडिशा के खुर्दा मंडल के सभी रेल चालक और सह चालकों ने लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर आज से सभी कर्मचारियों ने नियंत्रक कार्यालय के सामने आठ दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए है। इनकी मांगे है, दैनिक न्यूनतम माइलेज भत्ता, जो चार साल पहले 2020 में अवैध रूप से बंद कर दिया गया था, को फिर से शुरू करना, दैनिक भत्ते के लिए रेलवे विभाग के नियमों को लागू करना, रेलवे बोर्ड के 9 घंटे की कार्य अवधि के नियम को लागू करना, कुछ समय की अवैध कटौती करना शामिल है। तालचेर स्टेशन के आसपास काम के घंटों को बंद करने, कोलियरी साइडिंग पर आठ घंटे काम के लिए 160 किमी का माइलेज भत्ता लागू करने, हर महीने कम से कम चार साप्ताहिक आराम देने जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यालय के सामने चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न शाखाओं, मंडलों व जोन के अधिकारियों को स्मारक पत्र जारी कर 4 वर्षों से शांतिपूर्ण विचारों के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी रेल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
इसबार संगठन की ओर से यह चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं तो हम 8 दिन बाद भूख हड़ताल करेंगे और इस आंदोलन को और तेज करेंगे। के आंदोलन में संघ के नेतृत्व तालचेर शाखा सचिव मोहम्मद फिरोज आलम, जे नाइक, एसके गिरि, मणि बेभव, एसजी राम और एसके महापात्र ने किया।





