शिशु रोग विशेषज्ञ की मृत्यु से शोक में डूबा बंडा़मुंडा

 शिशु रोग विशेषज्ञ की मृत्यु से शोक में डूबा बंडा़मुंडा

बंडा़मुंडा़ सेक्टर "सी" के रेलवे बंगला में रहने वाले डा. अरूण कुमार सांगा की मृत्यु से बंडा़मुंडा़ समेत चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगो में शोक देखा जा रहा है। 

शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर अरूण कुमार सांगा मृदुभाषी,सहयोगी,तथा मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। व्यक्तित्व के धनी डा. सांगा झारखण्ड सरकार में अपनी सेवाएँ दे चुके थे, वर्तमान में वे राउरकेला के हाईटेक मेडिकल कालेज व अस्पताल में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त थे, और जगदा के कम्यूनिटी वेलफर सोसाइटी (सीडब्लूएस) अस्पताल के अलावे कई स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।

स्वर्गीय डा.साँगा लम्बे समय से बृक्क (किड़नी) रोग से पीडित थे।बीते गुरुवार को उन्हें तकलीफ महसूस होने पर संध्या 5.00 बजे स्थानीय रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया था जहाँ चिकित्सधीन अवस्था में रात 10.00 बजे उनका स्वर्गवास हो गया, उनका इलाज डाक्टर रवि लाक्रा की देखरेख में किया जा रहा था  । वे पडोसी राज्य बिहार से ताल्लुक़ रखते थे। उनका पार्थिव शरीर आज बंडा़मुंडा़ से उनके मूल निवास बिहार ले जाया जायगा जहाँ उनका अंतिम संस्कार होगा।