मनोहरपुर से युवक लापता

मनोहरपुर से युवक लापता

मनोहरपुर में एक युवक की गुम होने की खबर प्रकाश में आयी है।
युवक के पिता ने मनोहरपुर थाना में इसकी लिखित शिकायत की है। 
उन्होने थाने में दी अपनी शिकायत में लिखा है कि-

 "मैं रति प्रमाणिक पिता-कमल प्रमाणिक ग्राम-बीस ग्वाला पाडा़, थाना मनोहरपुर जिला पश्चिम सिंहभूम झारखण्ड का स्थायी निवासी हूँ मेरा बेटा शिवम प्रमाणिक उम्र 18 वर्ष रंग संवला उचाई 5 फिट दिनांक 4-3-2024 को सुबह से काम करने के लिए सैलून गया था पुनः दोपहर को खाना खाने घर आया था फिर सैलून काम करने गया संध्या लगभग 8 बजे किसी का फोन आया और वह फोन से बात करते करते बहार निकल गया उसके बाद अमित ठाकुर ने दुकान बन्द करते समय फोन किया तो शिवम ने बतया कि सन्नी लोग के साथ चार्ट खाने उन्धन आये है उसके बाद से रात,11.00 बजे तक फोन किये रिंग होता रहा पर बात नहीं हुई उसके बाद से फोन बन्द बताने लगा और शिवम प्रमाणिक घर वापस नहीं आया है। काफी खोज बिन किया अब तक पता नहीं चला।
अतः श्रीमन से नम्र निवेदन है कि मेरा पुत्र शिवम प्रमाणिक का पता लगाने में सहयोग करते हुये आवश्यक कारवाई कि जाए।"

दूसरी ओर युवक के परिचितो और दोस्तों ने भी उसकी खोज में शोसल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है।