सरायकेला पुलिस लाइन में साथी को श्रद्धांजलि देने के बाद की गई विश्वकर्मा पूजा
झारखंड के सरायकेला खरसावां के पुलिस केंद्र में पुलिस उपायुक्त सरायकेला, पुलिस अधीक्षक सरायकेला, अध्यक्ष पुलिस एसोसिएशन सरायकेला, परिचारी पुलिस केंद्र सरायकेला, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में दिवंगत आरक्षी सुब्रतो महतो ( पुलिस उपायुक्त के अंगरक्षक) को नम आंखों से आज अंतिम विदाई दी गई इस विदाई समारोह में पुलिस उपायुक्त सरायकेला खरसावां, पुलिस अधीक्षक अत्यंत गमगीन थे। सरायकेला खरसावां जिला में विगत 14 दिनों में दो पुलिसकर्मीयों की एक ही स्थान पर सड़क दुर्घटना हो जाने से सरयकेला जिला पुलिस के सभी कर्मी एवं पदाधिकारी सदमे में है।
आज सरायकेला जिला के पुलिसकर्मी एक ओर अपने साथी के खो जाने का दुःख मना रहे है, वही पुलिस केंद्र दुगनी में पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां के निर्देशन में विश्वकर्मा पूजा के आयोजन किया गया जिसमें सरायकेला पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष , परिचारी पुलिस केंद्र सरायकेला एवं सभी पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मियों उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा की पूजा की गई। जिसके उपरांत पुलिस केंद्र में पुलिस की सभी वाहनों तथा कोत में रखें सभी हथियारों की भी पूजा की गई। पूजा समापन उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को सावधानी पूर्वक वाहन चलाने हेतु निर्देशित किया गया।





