अब साफ सुथरी दिखेगी बिसरा
सुंदरगढ़ जिला के बिसरा पंचायत में तीन दिवसीय सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस सफाई अभियान को सफल करने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी ने सभी क्लबों और समाजिक कार्यकर्ताओ, समाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की थी।तीन दिनों तक चलने वाली सफाई अभियान का आज पहला दिन था। आज बिसरा पंचायत के चेकगेट से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जानेवाली सड़क की सफाई की गई। यह सफाई अभियान सुबह के छः बजे से लेकर नौ बजे तक चली । इस सफाई अभियान में कुछ समाजिक कार्यकर्ता ऐसे भी थे जो आए और फोटो सूट करके चल दिए।
पूरी सड़क पर झाड़ू लगाते केवल आजाद हिंद क्लब के सदस्य और स्थानीय पुलिस कर्मी ही दिखे । आजाद हिंद क्लब की ओर से बिसरा सरपंच सूरज नायक, पूर्व सरपंच सोमा मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता तारीक अजीज,संतोष बेहरा व अन्य सदस्य झाड़ू लगाते दिखे ।
बिसरा के वर्तमान सरपंच ने बताया कि बिसरा को साफ सुथरा रखने के के लिए जगह जगह कुडा दान दिया जाएगा । दुकानदारो को अपने दुकान के आगे कुडा़दान रखने को कहा गया है,जिसे एक वाहन के द्वारा पूरना बिसरा में चयनित जगह पर लेकर जमा किया जाएगा।





