आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्र ने की आत्महत्या
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले कुआंरामुंडा प्रखंड के जमुनानाकी स्थित साईवैली आवासीय विद्यालय में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मृतक किशोर की पहचान सिद्धार्थ टुडू के रूप में हुई है, वह 10वीं कक्षा का छात्र था।
घटना की सूचना पर कुआंरामुंडा चौकी अधिकारी ने मौके पर जाकर सुंदरगढ़ जिले के वैज्ञानिक टीम को बुलाया। जब वे पहुंचे, तो शव को उतार कर निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एक आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव परिक्षण के लिए भेज दिया।
अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, अन्य साथी छात्रों के अनुसार मृतक किशोर हमेशा अकेला रहता था। ऐसा माना जा रहा है कि किशोर किसी तरह की मानसिक उथल-पुथल से गुजर रहा था। पुलिस द्वारा घटना की तहकीकात जारी है।





