बिजली का तार टुटने से दिन भर बना रहा खतरा

बिजली का तार टुटने से दिन भर बना रहा खतरा

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

राउरकेला:

राउरकेला शहर से लगे रामटोली के निकट से होकर गुजरने वाली रेलवे पटरी में काम चल रहा है जिसके लिए कार्य से संबंधित सामग्रियों को लेकर चार पहिया वहन बस्ती के रास्ते से होकर रेलवे पटरी तक गई जिसकी चपेट में आकर कुंती बांकिरा नामक महिला का बिद्युत तार टूट गया। 

इसपर कुंती बांकिरा ने इसकी शिकायत उन लोगों से की जिसकी वजह से उसका बिजली का तार टूटा। 
पर उन लोगों ने उक्त महिला से तर्क वितर्क करने लगा। जब आसपास की महिला कुंती के समर्थन में आई तो उन्होने तार सही करने का वादा किया मगर सुबह से साम हो गई।
पर तार जुड़ा नही। पुनः साम के वक्त दोनो के बीच तर्क बितर्क होने लगा। दिन भर तार टूटा होने की वजह से खतरा बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक तार यूं ही टूटा हुआ है।