बीरमित्रपुर टाउन हॉल में विधायक ने जनता की शिकायतें सुनी

बिरमित्रापुर टाउन हॉल में मंगलवार को जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में स्थानीय विधायक रोहित जोसेफ तिर्की उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनीं।इस जन सुनवाई में कुल 241 शिकायतें सुनी गईं। इनमें से 235 व्यक्तिगत शिकायतें और 6 सामुदायिक शिकायतें थीं। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। आज मिली शिकायतों में मुख्य रूप से आवास योजना, सड़क पार करने की समस्याएं, पेंशन, बिजली की समस्याएं, राशन कार्ड की समस्याएं, पीने के पानी की समस्याएं वगैरह शामिल थीं। आज की जन शिकायत सुनवाई में बीरमित्रपुर नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी याशिर बिलाल अहमद, बीरमित्रपुर अतिरिक्त तहसीलदार चंदन महापात्रा, बीरमित्रपुर सरकारी अस्पताल की प्रियंका देहुरी, विधायक प्रतिनिधि शशि सागर, नगर अध्यक्ष कुणा देव विधायक के कानूनी सलाहकार मुहम्मद एजाज आलम, बीरमित्रपुर नगर पालिका की उपाध्यक्ष निवेदिता बाघे, वार्ड पार्षद निर्मला कुजुर, ज्योति केरकेटा, कमलेश सिंह, वरिष्ठ नागरिक जगदीश अग्रवाल, प्रमोद बुड़ा, जानू, साकिब, बंटी, मानस और सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे। जनता ने बीरमित्रपुर में विधायक की पहली जन सुनवाई करने के लिए विधायक का शुक्रिया अदा किया है।