विश्व नशा मुक्ति दिवस पर आबकारी विभाग की पदयात्रा
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला में आबकारी विभाग द्वारा शहर की सड़को में एक पदयात्रा निकाल कर नशा का सेवन ना करने का संदेश दिया। इस पदयात्रा में विद्यार्थी भी शामिल हुए।
वर्तमान समय में नशीले पदार्थ की तस्करी एवं सेवन से युवा पीढी अपना समय, सेहत और पैसा बर्बाद कर रहे है। इसे रोका जाना अति आवश्यक हो गया है।





