प्रसिद्ध झामुयात्रा की तैयारी पूरी
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
मां तारीणी शैव शक्ति झामुयात्रा को लेकर सोलह प्रहरी हरिनाम यज्ञ के लिए शुभ स्तंभ स्थापित किया।
कालाहांडी प्रखंड करलामुंडा के ऋषिदा स्थित मां तारीणी शिव शक्ति मंदिर में झामुयात्रा के बारहवें वर्ष की तैयारी बैठक के अवसर पर आज माता के मंदिर प्रांगण में शुभ स्तंभ स्थापित किया गया, साथ ही भजन-कीर्तन भी किया गया। यात्रा के पहले दिन की तैयारी ग्राम परिक्रमा, झामुयात्रा और पोणा संक्रांति और सोलह प्रहरी हरिनाम यज्ञ होना है, दूसरे दिन झामुयात्रा और तीसरे दिन पोणा संक्रांति और चौथे, पांचवें, छठे, हरिनाम यज्ञ महा समारोह का आयोजन किया जाएगा, यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदूलाल द्वारा दी गई है।
हरिनाम यज्ञ कर्ता के रूप में भाग्यवती राणा, और जगमोहन राणा ने कार्यभार संभाला है।





