प्रतिमा अनावरण सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति
गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)
मनोहरपुर के श्रीश्री संत नरसिंह आश्रम परिसर में आयोजित पांच दिवसीय प्रतिमा अनावरण सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ अनुष्ठान की पूर्णाहुति एवं आयोजित भंडारा गुरुवार को संपन्न हुआ।
वहीं बाबा की समाधि स्थली पर प्रतिमा स्थापना सह अनावरण के पूर्व योगी संत शिरोमणी नरसिंह बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थी और मनोहरपुर के स्थानीय भक्तों के द्वारा बाजे गाजे व आतिशबाजी के बीच पूरे नगर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान नगर के दोनों ओर श्रद्धालुओं ने रास्ते भर बाबा की शोभा यात्रा में फूल बरसाये एवं उनके दर्शन किए। यह शोभा यात्रा मनोहरपुर शहर का भ्रमण कर पुनः आश्रम परिसर में पहुंचकर प्रतिमा का विधिवत स्थापना किया। तथा दीप आरती व मंगल गीत के साथ पूर्णाहुति संपन्न की गई।
इसके उपरांत आयोजित भंडारे में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद सेवन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक गुरूचरण नायक, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव समेत नगर के गणमान्य व प्रबुद्ध लोगो की उपस्थिती देखी गई।





