भाजपा कार्यकर्ताओं का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर
सतीश शर्मा (उप संपादक)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान के तहत राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांसबाहाल मंडल के कार्यकर्ताओं का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कांसबाहाल मंडल अध्यक्ष दीपक एक्का की अध्यक्षता में उत्कल ज्योति क्लब परिसर में रविवार को आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शिविर में कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद पर चर्चा के साथ सात प्रमुख विषयों—वैचारिक पृष्ठभूमि, इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार, कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, सरकार की उपलब्धियां तथा बूथ प्रबंधन—पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान कुलदीप सिंह, दलगोविंद दास, सुरेंद्र देहुरी, सत्यानारायण शतपथी, गायत्री शर्मा, संतोष तिर्की, रामेश्वर सिंह, वीरेंद्र कुमार लाल, दीपक एक्का, संजीव महानंदिया तथा राजेन केरकेट्टा ने प्रशिक्षक के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सुंदरगढ़ संगठनात्मक जिला के महा सचिव सुरेंद्र देहुरी के उद्बोधन के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।





