पुलिसकर्मीयो ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिक्षक से की मुलाकात
झारखंड के पश्चिम सिहभूम जिला अंतर्गत आनेवाले सरायकेला के पुलिस बल ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर दिनांक 03.01.2022 को पुलिस एसोसिएशन सरायकेला के माध्यम से पुलिस अधीक्षक सरायकेला, खरसावां से मुलाकात कर पुलिसकर्मियों से संबंधित समस्याओं जैसे कल्याण कोष से निकाशी न होना, सेवानिवृत पुलिसकर्मियों की विदाई सह सम्मान समारोह का नियमित आयोजन, सभी पुलिस कर्मी के लिए स्वास्थ्य बीमा न होना आदि के शीघ्र निदान हेतु आग्रह किया। जिस पर विचार करते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मीयो को आश्वस्त किया कि पुलिसकर्मीयो से संबंधित हर समस्या का निदान हेतु प्रयास किया जाएगा ।





