पत्रकार के साथ अभद्रता से पत्रकरों में रोष
अनुराग अचार्य (संवाददाता)
तालचर : महिला पुलिस कर्मी द्वारा पत्रकार के साथ किए गए असभ्य व्यवहार के खिलाफ एक्टिव मिडिया संघ के पत्रकार एकत्रित होकर तालचर उप जिलाअधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को पत्र लिखकर दी जानकारी।
केंद्रपाड़ा में एक पत्रकार के साथ एस.पी.कार्यालय के समक्ष महिला पुलिसकर्मी का अभद्र व्यवहार करने को लेकर एक्टिव मिडिया पत्रकार संघ की तालचर शाखा ने क्षोभ व्यक्त किया है | पत्रकार संघ ने एस.पी.कार्यालय के समक्ष राजनेताओं व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में एक पत्रकार को महिला पुलिस कर्मी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करना एवं उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटना जैसी घटना का तीब्र बिरोध किया है,साथ ही महिला पुलिस कर्मी को वर्खास्त करने की भी मांग की है |
एक्टिव मिडिया पत्रकार संघ ने ऐसा ना करने पर आगामी दिनों में राज्य के सभी पत्रकार राज्यपथ पर उतरकर तीब्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी है |





