पत्रकार संगठन और मानवाधिकार संगठन ने संयुक्त रूप से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस का पालन करते हुए आज राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और भारतीय पत्रकार संघ ने संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा दुपहिया वाहनो की सवारी कर निकाली गई थी। यात्रा का प्रारम्भ राउरकेला के बिसरा चौक से की गई। यह यात्रा प्रारम्भ बिंदू से 12.00 बजे निकलकर सेक्टर 21 ,इंदिरा गांधी पार्क, आमबगान चौक के रास्ते 12.30 बजे टेलीफोन भवन पहुँची जहाँ राउरकेला के सबसे बड़े तिरंगे को सलामी दी गई और तिरंगे के नीचे तिरंगा यात्रा में शामिल सभी सदस्यों ने बृताकार खडे़ होकर राष्ट्रगान किया और अमर शहीदो को मौन श्रद्धांजलि दी।
1.00 बजे यात्रा को आगे बढा़ते हुए छेड़ कालोनी के रास्ते बसंती कालोनी, उदित नगर, नगर निगम कार्यालय होते हुए वापस बिसरा चौक पहुँच कर यात्रा समाप्त हुई।
पूरे यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम ,जय जवान जय किसान के नारे से रास्ते गुंजते रहे। यह नारा मानवाधिकार संघ की निर्देशक तारा कृष्णा और साराँश दैनिक के संवाददाता लखन लोहार दे रहे थे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला किन्नर संघ की अध्यक्ष जोया त्रिपाठी स्वयं बुलेट चलाकर यह संदेश दिया की महिलाएं भी पुरूषो के साथ कदमताल कर सकती है। मोटरसाइकिल रैली में जोया का स्वयं बुलेट चलाना रैली में आकर्षण का केंद्र बना रहा।
उन्होने पत्रकारो के प्रश्नो का उत्तर देते हुए जनता के हक की आवाज उठाने वाले दोनो संगठनो का शुक्रिया अदा करते हुए इसे एक अच्छा प्रयास बताया। और समाज सेवा के लिए हमेशा साथ में आगे आने का आश्वासन दिया।
सम्मानित अतिथि के रूप में अर्बन कोआपरेटिव बैंक की उपाध्यक्ष समिता नायक ने दोनों संगठनो की प्रशंसा करते हुए इस कार्यक्रम को एक अच्छा प्रयास बताया।
इस मौकेपर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सचिव रितेस प्रजापति ने मानव हित के लिए दोनो संगठनो को मिलकर कार्य करने की बात कही।
वही भारतीय पत्रकार संगठन (इंडियन जोर्नालिस्ट एसोसियसन) के जिला सचिव हरहर शम्भू चौधरी ने कहा कि मानवाधिकार संगठन जहाँ मानवो के अधिकारो की रक्षा करता है वही पत्रकार जनता की तकलीफो से सरकार को अवगत कराने का काम करता है और सरकार द्वारा मानव हित के लिए लाई गई नये नये योजनाओ की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने कार्य करता है। इसलिए दोनो संगठन एक साथ काम करे तो मानव समाज की उन्नति के लिए मददगार साबित होगे।
इस रैली का सड़क पर सफलता पूर्वक संचालन के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पीसीआर दी गई थी जो मोटरसाइकिलो के आगे चल रही थी। इसके लिए दोनो संगठनों ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय पत्रकार संगठन के अध्यक्ष राजन शर्मा , उपाध्यक्ष एकबाल हुसैन, सचिव हरहर शम्भू चौधरी,सदस्य राजीव कुमार,देवमनी माहतो व अन्य सदस्य, तथा मानवाधिकार संगठन के निर्देशक तारा कृष्णा,अध्यक्ष सुषमा सिंह, उपाध्यक्ष रितेस प्रजापति, अमरजीत साहू व अन्य कार्यकर्ता ओ के साथ मीडिया कर्मियों ने अपना योगदान दिया।





