मोटरसाइकिल की ठोकर से जेएमएम नेता की मौत
मनोहरपुर : सड़क दुर्घटना में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता बिरसा तिर्की की मौत,परिवार में पसरा मातम।
शुक्रवार की रात क़रीब 8 बजे मनोहरपुर,आनंदपुर मुख्य मार्ग में आनेवाले कुड़ना गांव के समीप सड़क दुर्घटना में जेएमएम नेता बिरसा तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक चारबंदया ग्राम निवासी 17 वर्षीय युवक आशीष लकड़ा भी आंशिक रूप से घायल हुए है। दोनों घायलों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां स्थानीय चिकित्सकों ने जांच के उपरांत गंभीर रूप से घायल बिरसा तिर्की को मृत घोषित कर दिया है। वहीं आंशिक रूप से ज़ख़्मी आशीष लकड़ा को उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया।
इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आनंदपुर चारबंदीया के रहने वाले युवक आशीष लकड़ा व अमन धनवार एक मोटरसाइकिल से चारबंदीया गांव से मनोहरपुर की ओर आ रहा था।कुड़ना गांव के समीप अपनी बेटी के साथ बिरसा तिर्की अपने पुराने घर से भोजन के उपरांत अपने नए घर की ओर जा रहे थे.तभी तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बिरसा तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गया.एवं इस दुर्घटना में उसकी बेटी बाल बाल बच गई.वहीं गंभीर रूप से घायल बिरसा तिर्की को उसके परिजनो ने मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ चिकित्सकों बिरसा तिर्की को मृत घोषित कर दिया.इस घटना को लेकर मनोहरपुर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।





