कबड्डी के आयोजन को शहर वासियों ने सराहा
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सिद्धिविनायक बॉयज क्लब के तत्वधान में घटती लोकप्रियता की वजह से लुप्त होती कबड्डी का आयोजन करने पर बुद्धिजीवियों ने इसे सराहनीय कदम बताया।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर स्थित वार्ड नंबर 5 के मैदान में सिद्धिविनायक बॉयज क्लब के तत्वधान में लुप्त होती कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। इस कबड्डी खेल मैं विभिन्न जगहों से आए 12 टीमों ने भाग लिया था फाइनल मुकाबले में राजगांगपुर की 7 स्टार कबड्डी टीम विजेता घोषित हुई ।
आपको बता दें कि लुप्त होती कबड्डी खेल का आयोजन सिद्धिविनायक बॉयज क्लब के तत्वधान में की गई थी इसमें प्रत्येक टीम से आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 ली गई थी वही कबड्डी खेल के विजेता को शील्ड के साथ ₹5000 नगद राशि का इनाम प्रदान किया गया। एवं उपविजेता टीम को शिल्ड के साथ ₹2500 रुपया प्रदान किया गया। यह राशि आयोजकों द्वारा प्रदान की गई। इस खेल को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगो की भीड़ जुटी थी, और सभी ने लुप्त होती कबड्डी खेल का आनंद लेते हुए पुराने दिनों को याद किया और इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षण करने हेतु आयोजकों द्वारा कहीं गई उपस्थित सभी दर्शकों ने इस खेल को बहुत सराहा और कबड्डी खेल के आयोजकों का धन्यवाद किया।





