जोर शोर से चल रही है गणेश पुजा की तैयारी
सुशांत मलिक (संवाददाता)
गणेश पूजा आ रही है कारीगर मूर्तियां बनाने में ब्यस्त हैं
गणेश पूजा के मौके पर कालाहांडी ज़िले में जश्न का माहौल है। खासकर, करलामुंडा ब्लॉक के ऋषिदा इलाके के मूर्ति कारीगर मिट्टी की मूर्तियां बनाने में ब्यस्त हैं। मूर्ति कारीगरों ने मूर्तियां बनाने के लिए पुआल पर मिट्टी लगाई है। ऋषिदा के सबसे अच्छे और अनुभवी मूर्ति कारीगर संजय राणा, बलदेव राणा, शरत राणा, करलामुंडा के तीरन भोई, डुकरमल के रिंटू साहू, जिन्होंने करलामुंडा के दुर्गा मंडप में 11 फ़ीट की गणेश मूर्ति बनाई है, इस समय शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं, जबकि पलसापाड़ा के हेमानंद साहू और जोरदबारा के सुसांत पटेल बड़े जोश के साथ मूर्ति बनाने का अपना काम जारी रखे हुए हैं। इन कारीगरों के हाथों से बनाई गई मुर्तियों की मांग ऋषिदा और आस पास के इलाकों में बहुत ज्यादा हैं। नक्काशी की गई मूर्तियों को मदनपुर, इमरामपुर, दहीमल, रिंजा, सपलहारा, रेगेड़ा, तेरेसिहा, पौरकेला, गजबहाल, राजपुर के अलग अलग इलाकों, सरकारी और नीजी स्कूलों और आस पास के जिलों में बेचने के लिए भेजा जाता है। उम्मीद है कि इस साल धूमधाम में गणेश पूजा मनाई जाएगी।





