तालचेर रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन घोषित करने की मांग

तालचेर रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन घोषित करने की मांग

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन घोषित करने की मांग को लेकर प्रगति स्वयंसेवी संगठन की ओर से रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है। तालचेर में ब्रिटिश शासन काल में एक रेलवे स्टेशन बनाया गया है।  अब, इस स्टेशन से कोयले के परिवहन से सरकार को बहुत अधिक राजस्व प्राप्त होता है, जो खुर्दा मंडल के राजस्व संग्रह की बात आती है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं है।  उसकी तुलना में अब तक इस रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण नहीं किया गया है।  इस संबंध में प्रगति स्वयंसेवी संगठन द्वारा आज की गई मांग को स्वागत योग्य कदम बताया जा रहा है।  

उनकी मांग है कि इस रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन घोषित किया जाए, तालचेर से कोयला ढोने वाले रेलवे वैगन, यात्री ट्रेनों की धीमी गति के कारण बंतोल रेलवे फाटक पर लोगों को असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है।

संस्था की ओर से मांग की जा रही है कि इसलिए यहां एक पुल का निर्माण किया जाना चाहिए,ताकी लोग पुल के नीचे से होकर बिना किसी अवरोध के सुरक्षित आना जाना कर सके,  क्योंकि छात्रों और जनता को हाटोतोटा तालचेर शहर के मुख्य मार्ग में पड़ने वाले रेलवे फाटक कोयले से लदी रेलवे वैगनों के गुजरने के कारण अक्सर बंद रहती है जिससे तालचेर उप-मंडल अस्पतालों, परिवहन कार्यालयों, बस अड्डो , स्कूलों और कॉलेजों में जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए यहां भूमीतल पुल का निर्माण, ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी लाई जाए आदि।  मांग पत्र शौपते समय ज्योतिमयी, संगठन के अध्यक्ष पंगम रथ, पूर्व जिला पार्षद राजकिशोर साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।