ग्रामीणो ने उपजिलापाल से लगाई गुहार
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर प्रखंड अंतर्गत पद्मावतीपुर पंचायत अंतर्गत आनेवाले वृंदाबनपुर गांव के आसपास की भूमि जगन्नाथ कोयला खान द्वारा खान विस्तार के लिए अधिग्रहण कर लिया गया है, और अपने अधिग्रहीत क्षेत्र के मकानो को बिना अधिग्रहण के तहत दिए जाने वाली राशि अदा किए बगैर ही तोडने लगा है। जिससे त्रस्त होकर ग्रामीणो ने जिलापाल से गुहार लगाई है।भूमि अधिग्रहण किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है कि वृंदावनपुर गांव में खान बिस्तार के लिए खान प्रबंधन द्वारा कुछ घरों को गिरा दिया गया है और उनमें से कुछ को एमसीएल द्वारा जबरन ध्वस्त कर दिया गया है।
इस बाबत ग्रामीणों ने तलचेर उप-जिलापाल को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की है । उप जिलापाल को आवेदन देने के लिए जोन 19 के जिला परिषद सदस्य बभ्रु प्रसाद पति, सरपंच महरगा बेहरा, पूर्व सरपंच झूलाणा परिडा़, जगमोहन गोछायत, बसंत गोछायत, महादेव गोछायत, अभी नाइक और तालु गडनायके सहित 26 ग्रामीण मौजूद थे।





