अवैध राख के ढेर से हताश तालचेर वासी

अवैध राख के ढेर से हताश तालचेर वासी

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

गैरकानूनी राख के ढेर को लेकर उपजिलापाल को 
अवैध राख के ढेर के लिए उप जिला आयुक्त से शिकायत।

सात दिनों में कार्रवाई ना हुई तो तालचेर की जनता उतरेगी सड़कों पर।

तालचेर में एक औद्योगिक शहर है,यहाँ से निकलने वाली हजारों कोयला लदी ट्रको से उड़ने वाली कोयले की धूल रोजाना वायुमंडल  में बिष घोल रहा है। 
चिंता की बात यह है कि पिछले कुछ महीनों से एनटीपीसी से बह्लर चौराहे तक राजपथ के किनारे एनटीपीसी से सैकड़ों हाईवा राख लाकर डाल रहे है।  सड़क के किनारे बिखरी राख वातावरण को और जहरीला बना रही है।  नतीजतन, कई स्थानीय लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं हो रहे है,नतिजन गरीब तबके के लोग चिकित्सा के अभाव में अपनी जान गंवा रहे हैं।  
राजपथ पर राख का ढेर होने से अक्सर छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। 
कुछ दिनो पहले स्थानीय लोग राख गिरा रही वाहनो को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय तहसीलदार को इसकी जानकारी दी थी। जिसपर कारवाई करते हुए तहसीलदार ने उन वाहनो पर जुर्माना लगाया। वाहनो से जुर्माना वसुलने पर सरकारी राजस्व की बृद्धी हुई लेकिन राख का मामला जस के तस रहा। जिससे स्थानीय लोग हताश है। 
आगे से फिर ऐसा ना हो, गैरकानूनी तरीके से राख के ढेर रास्ता के किनारे जमा ना हो इसके लिए स्थानीय लोगो ने जनप्रतिनिधियो के साथ मिलकर तालचेर उपजिलापाल को लिखित आवेदन किया है।