प्रतिबंधित हीरोइन के साथ दो गिरफ्तार

प्रतिबंधित हीरोइन के साथ दो गिरफ्तार

राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले प्लांटसाइट थाना में दर्ज थाना कांड़ संख्या-207, दिनांक 21.03.2025 एनडीपीएस अधिनियम की धारा-21(बी)/25 के अंतर्गत।

21.03.2025 की सुबह जब उप निरीक्षक दीपुन कुमार दलई थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ प्लांटसाइट थाना क्षेत्र में दिन के समय गश्त कर रहे थे,तब उन्हें विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिलने के बाद उन्होंने ट्रैफिक गेट, राउरकेला के पास एक एनडीपीएस मामले का पता लगाया, जिसमें आरोपी व्यक्ति मोहम्मद आफताब और मनराज कुमार शाह अवैध रूप से 15 ग्राम 67 मिलीग्राम प्रतिबंधित हेरोइन को कॉफी कलर की टीवीएस जुपिटर क्लासिक स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर ओडी.14एस.8918 में बिना किसी लाइसेंस या प्राधिकरण के राउरकेला क्षेत्र में आम जनता को बेचने के लिए ले जा रहे थे।

इस मामले में

1.मोहम्मद आफताब उम्र 30 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अनवर, गोपबंधुपल्ली वार्ड नं. 04, थाना-प्लांटसाइट, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़।

2.मनराज कुमार साह (24),पुत्र भरत साह, पता-गोपबंधुपाली,वार्ड नंबर 13,थाना-प्लांट साइट,राउरकेला
को गिरफ्तार कर उनके पास से

1.प्रतिबंधित हेरोइन 15 ग्राम. 67 मिलीग्राम.
2. एक कॉफी रंग की टीवीएस जुपिटर क्लासिक स्कूटी, रजिस्ट्रेशन संख्या OD.14S.8918.जब्त किया गया है। 

आरोपी मो. आफताब के ऊपर इससे पहले भी कई मुकदमें दर्ज है। 

1.प्लांटसाइट पीएस केस नंबर 163/2018 यू/एस-457/411/380/34 आईपीसी

2.प्लांटसाइट पीएस केस नंबर 227/2018 यू/एस-402/399 आईपीसी/25 आर्म्स एक्ट।

3.प्लांटसाइट पीएस केस नंबर 398/2019 यू/एस-03 ओपीजी एक्ट।

आरोपी का सी/

वही आरोपी मनराज कुमार साह पर भी एक मुकदमा 

प्लांटसाइट पीएस केस एन.484/2022 यू/एस-394 आईपीसी
दर्ज है।