आर.ओ. प्लांट से पंप चोरी

 आर.ओ. प्लांट से पंप चोरी

गंगाधर शा ( संवाददाता) 

बड़गांव ब्लाक के पामरा पंचायत में स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए आर.ओ प्लांट में लगा पानी पंप को अज्ञात चोरो ने रात के वक्त चोरी से उड़ा ले गए। चोरो द्वारा पानीपंप चुरा लेने को लेकर संदेह जताया जा रहा है कि कोई जानकार व्यक्ति द्वारा ही इस चोरी को अंजाम दिया गया है।यहाँ इस तरह की घटनाएं होना कोई नयी बात नही है ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।