नियमों का उलंघन करने पर २४ लोगों पर जुर्माना
राजीव कुमार ( संवाददाता )
बिसरा : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले बिसरा ब्लाक अंचल से होकर सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों पर स्थानीय तहसील कर्मचारीयों कि नज़र बराबर बनी हुई है | इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालको को कोविड व यातायात नियमों का पालन करने कि जरुरत है,ऐसा न करने पर जुर्माना भरना होगा |
आज बिसरा तहसील के राजस्व अधिकारी शुभाकांत मिश्रा ,अपने सहयोगियों समन्वयक अधिकारी अभिषेक कुमार दास , व अन्य तहसील कर्मी रघुनाथ, स्थानीय थाना के पुलिस कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक दसरथ माझी ,महिला सिपाही सरस्वती व अन्य पुलिस कर्मियों कि सहायता से कोविड नियमों का उलंघन करने वाले जैसे बिना मास्क धारण किये ,या क्षमता से अधिक सवारी ले जा रहे वाहनों ,पर करवाई करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से दण्डित किया गया |
तहसील कर्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज बिसरा के चेक गेट में वाहन जाँच करते समय २४ लोंगों को नियमों का उलंघन करते पाया गया जिन्हें आर्थिक दण्डित करते हुए इन लोंगों से ५६५० रुपये वसूला गया है |
इसी तरह इस महीने कि १६ तारीख को भी नियमों कि अनदेखी कर इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालको पर करवाई करते हुए १६ वाहनों पर अर्थदंड लगाया गया था |





