नगर पालिका चुनाव के लिए तैयार है तालचेर
अनुराग आचार्य (व्युरोचीफ)
नगर निगम चुनाव प्रचार को लेकर तालचेर में सरगर्मी तेजी पर है,
नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं आगामी दिनों तालचेर में होने जा रही नगरपालिका चुनाव को लेकर शहर की हर गलियो में सरगर्मी बढ़ने लगी हैं।
प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए नाना प्रकार के उपाए कर रहे हैं। कोई मार्च कर रहा है तो कोई मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए रैली कर रहा है। साही, कालोनी में झुग्गी-झोपड़ी, खासकर सत्ताधारी पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार पबित्रा भूटिया, परिषद के प्रत्याशी, सांसद महेश साहू, विधायक ब्रज किशोर प्रधान और वरिष्ठ कार्यकर्ता भी अभियान की अगुवाई कर रहे हैं. जगह-जगह झंडे, पोस्टर, बैनर लगे हैं। पूरा तालचेर इसी काम में व्यस्त नजर आ रहा है। वहीं, भाजपा जोरदार तरीके से प्रचार कर रही है. बीजेपी की मेयर प्रत्याशी जजाति पटनायक ने प्रचार तेज कर दिया है. वह सुबह-सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रचार के लिए निकल पड़ते है।
उम्मीदवार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनता के पास वोट माँगने जा रहे रहे हैं। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मानस बाई, आम आदमी पार्टी के मेयर प्रत्याशी रंजीत महापात्र और निर्दलीय मेयर प्रत्याशी पीतांबर दास, निर्दलीय मेयर प्रत्याशी नारायण महाराणा और उनके समर्थक भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

तालचर नगर पालिका के 21 वार्डों में बत्तीस बूथ बनाए गए हैं। आगामी 24 तारीख को होने वाले चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। 32 बूथों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की उपस्थिति में सुबह से पीठासीन अधिकारी की देख रेख में ईवीएम मशीन पर वोट ग्रहण किया जाएगा ।
32 बूथों में से 12 बूथ संवेदनशील रखा गया है। म्युनिसिपल हाई स्कूल, गोपबंधु टाउन हॉल, पी.सी.मडेल प्राईमरी स्कूल,बउल चौक प्राइमरी स्कूल, पाटरा शाही प्राइमरी स्कूल, रेमुआ प्राइमरी स्कूल, देउबेड़ा तेलीसाही प्राइमरी स्कूल, आदि।
गुलाबी बूथ की श्रेणी में म्युनिसिपल हाई स्कूल, युवराज हाई स्कूल, देउलबेड़ा कोलियरी मॉडल हाई स्कूल, हंडीधुआ प्राइमरी स्कूल, मॉडल बूथ हैं। चुनाव कराने के लिए तीन दस्तों का गठन किया गया है, जबकि आठ सेक्टर अधिकारियों के साथ छह बूथों में से प्रत्येक के लिए 35 एनएसएस स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक अतिरिक्त पुलिस प्रमुख, पांच सीएसपी, 15 निरीक्षक, 32 उप निरीक्षक और एक एएसजीआई और एक 3 प्लाटून पुलिस बल की भी तैनाती किया जाएगा।
21 वार्डों के 28481 मतदाता,जिनमे से 14,594 पुरुष, 13,886 महिला और एक तृतीय लिंग मतदाता हैं। हालांकि, तालचेर नगर पालिका चुनाव पूर्व में भी कदाचार के आरोपों से त्रस्त रही है, लेकिन इसका समाधान नहीं किया गया है। ऐसे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि मतदाता इसे ध्यान में रखकर किसे चुनेंगे।





