पश्चिम बंगाल से तालचर आया श्रमिक लापता
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
तालचर के कोलियारी थाना अंतर्गत घंटपाड़ा पंचायत के घंटपाड़ा ग्राम में निर्माण कार्य करने आए पश्चिम बंगाल के एक 19 वर्षीय श्रमिक जमाल शेख ग्राम फिरोजपुर, जिला मुर्शिदाबाद बीते 13/09/21 दिन सोमवार की सुबह आठ बजे नाश्ता करने के निकला था और काफी देर तक वापस ना आने से उसके साथी श्रमिक और ठेकेदार सलमान शेख चारो तरफ खोजबीन शुरू कर दी,और शेष में सभी निराश होकर वापस आ गए।इस घटना को लेकर कोलियारी थाना में जमाल शेख के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई। दर्ज शिकायत की तर्ज पर पुलिस अपने स्तर से छानबीन शुरु कर दी है।





