राउरकेला की युवती को मध्यप्रदेश में बेचे जाने का आरोप

राउरकेला की एक युवती को दो महिलाओं द्वारा नौकरी का झांसा देकर मध्यप्रदेश में बेचने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं नौकरी दिलाने के बहाने, राउरकेला से एक युवती को, पहले दिल्ली ले गईं और फिर दिल्ली से पहुंचाया मध्यप्रदेश के अशोकनगर।  युवति का कहना है कि, बीते माह,4 जून को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो महिलाएं उसे,से दिल्ली लेकर गईं। और फिर दिल्ली से मध्यप्रदेश के अशोकनगर इलाके में ले गई, जहाँ उसे बेच दिया गया। युवती को कथित तौर पर बेचने की बात सामने आने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।