नक्सली हमले में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर घायल

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित सारंडा जंगल में नक्सलियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर हुआ घायल। 

शुक्रवार की शाम जब सीआरपीएफ के जवान जराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर थे नक्सलीयों द्वारा उनपर हमला किया गया। इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दी गई है। शुक्रवार शाम नक्सल हिंसा की इस खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा अंतर्गत बाबूडेरा में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर के.के. मिश्रा घायल हो गए है। उन्हें राउरकेला अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर आईईडी से हमला किया था।
इधर, नक्सलियों ने एक अन्य स्थान पर लैंडमाइन विस्फोट कर एक पुलिया को उड़ा दिया है। हालिया हमले से शांत सारंडा क्षेत्र में फिर से दहशत फैल गई है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दी है।