सड़क पर कितने सुरक्षित है बच्चे

सड़क पर कितने सुरक्षित है बच्चे

सुंदरगढ़ जिले के बंडा़मुडा़ में स्थित मुख्य सड़क से सटे केन्द्रीय  विद्यालय के विद्यार्थीयो के अभिभावको में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा जा रही है। 


अभिभावको के चिंता का कारण यह है कि विद्यालय का मुख्य द्वार  मुख्य सड़क पर खुलती है। इस विद्यालय में बडी़ संख्या में बच्चे पढ़ने आते है। विद्यालय लगने का समय हो या छुट्टी का विद्यालय के बाहर सड़क   छात्रों से भर जाती है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार दुर्घटना हो भी चुकी है। 
ऐसे में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर अभिभावको को चिंता होना स्वाभाविक है। अब देखना यह है कि खबर प्रसारण के बाद इन बच्चो की सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए जाते है।