मुख्यमंत्री ने ओडिशा में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में हर घर तिरंगा तिरंगा अभियान की शुरुआत की। दिनांक 9 से दिनांक 17 अगस्त तक राज्य में हर जगह फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज।तिरंगा।
पवित्र अगस्त क्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में ऐतिहासिक हर र तिरंगा, अभियान की शुरुआत की है। इस अवसर पर उन्होंने साढ़े चार करोड़ ओडिशावासियों से 9 अगस्त से 17 अगस्त तक राज्य के हर गांव, पंचायत, शहर, घर, स्कूल और कार्यालय में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है।
इस अवसर पर एक रंगारंग मार्च का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया, जबकि ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से आए सांस्कृतिक समूहों ने अपने पारंपरिक लोक नृत्य और कलाओं का प्रदर्शन किया। पार्वती परिडा, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी, व्यापार और परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना, स्कूल और सामुहिक शिक्षा मंत्री नित्यानंद गण्ड और उच्च शिक्षा ओडिया भाषा साहित्य और संस्कृति। क्रीड़ा और युवा मामले मंत्री, आदी मंत्री मंचासीन थे।
जबकि कंधमाल के सांसद सुकांत कुमार पानीग्रही, दिगपहंडी विधायक शिवा महापात्रा, एकामरा भुवनेश्वर विधायक बाबू सिंह, पल्लाहरा विधायक अशोक महांती, पिपिली विधायक आश्रित पटनायक, भाजपा ओडिशा राज्य संगठन साधारण सचिव मानस महांती और भाजपा ओडिशा राज्य प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर मौजूद थे।





