नक्सलियों ने की पुलिस कैप हटाने की मांग

नक्सलियों ने की पुलिस कैप हटाने की मांग

पश्चिम सिंहभूम जिला के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अत्यंत नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो एवं गोईलकेरा के सीमावर्ती गांव पोखरीबुरु, बांकी, लुईया एवं सांगाजाटा जाने वाले मार्ग स्थित बोर्ड व लोगों के घरों की दिवाल पर भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा बडे पैमाने पर बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं। इन बैनर व पोस्टरों में तमाम पुलिस कैंप को बंद कर पुलिस को वापस जाने की मांग की है। इन पोस्टरों के जरिए जनता पर युद्ध अभियान बंद करने, और चुनाव का बहिष्कार करने आदि की बात लिखी गई है। नक्सलियों द्वारा लगाये गये पोस्टर से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र में पुलिस व सीआरपीएफ की भारी तैनाती की गई है। नक्सलीयो द्वारा रात में किस समय आकर पोस्टर, बैनर लगा दिया गया इस बात की खबर नहीं हो पाई।नक्सलियो द्वारा पोस्टर और बैनर लगाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भय व्यप्त है।  भय से ग्रामीण पोस्टर भी नहीं हटा रहे हैं।